Friday, October 23rd, 2026

RLSP का जदयू में विलय 15 तक, बशिष्ठ बाबू और उपेन्द्र कुशवाहा ने दिए ये संकेत

पटना 
बिहार की राजनीति में रालोसपा का जदयू में जल्द ही विलय मुमकिन है।रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा और वरिष्ठ जदयू नेता व सांसद बशिष्ठ नारायण सिंह ने यह संकेत दिए। कुशवाहा ने जहां यह कहकर इसपर मुहर लगाई कि हम अलग कब थे, वहीं बशिष्ठ बाबू ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा हमेशा से हमारे साथ हैं।

दरअसल सोमवार को बशिष्ठ नारायण सिंह और उपेन्द्र कुशवाहा ने एकसाथ आईजीआईएमएस में कोरोना का टीका लिया। दोनों एकसाथ पहुंचे और टीका लिया। बताया जाता है कि टीका लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फोन कर दोनों नेताओं को बधाई दी। इसके बाद मीडिया से बातचीत में कुशवाहा ने कहा कि उनका बशिष्ठ नारायण सिंह (दादा) से पुराना संबंध है। मुख्यमंत्री से भी व्यक्तिगत रिश्ते हैं। जदयू में विलय की बात पर कहा कि हम अलग कब थे कि साथ जाने की बात हो रही है।

 

#RLSP का जदयू

Source : Agency

पाठको की राय